राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हुए दौड़ के आयोजन में विधायक ने संभागायुक्त,कलेक्टर व निगमायुक्त के साथ रविशंकर स्टेडियम में एकता की दौड़ को झंडी दिखा किया रवाना…
TheCityReport@durg. जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एकता के लिए दौड का किया गया आयोजन।

जिसके तहत दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम से दौड सुबह 8.30 बजे मुख्य गेट से शहर विधायक अरुण वोरा ने संभागयुक्त महादेव कांवरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा,निगमयुक्त लोकेश चंद्राकार,सीईओ अश्वनी देवांगन,एसडीएम मुकेश रावटे, एमआईसी सदस्य भोला महोविया सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण के मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया
वही इस अवसर पर शहर विधायक अरूण वोरा ने दौड़ में शामिल धावकों को शपथ दिलाया इस अवसर पर बच्चों ने आदर्श कन्या शाला गांधी चौक पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना इंदिरा मार्केट ,फरिशता कम्पलेक्स चौक, पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड से बस स्टैंड होते चर्च रोड से पुन वापस रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त किया गया। वहीं इस एकता दौड में विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र, छात्रायें अध्यापक खिलाडी गणमान्य नागरिक समस्त शासकीय, अशासाकीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे
