
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
आज ग्राम गनियारी में पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई जी के दशगात्र कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।



स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई जी ने अपनी अद्वितीय साधना, प्रतिभा एवं लोकपरंपराओं के संरक्षण के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई। लोककला के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत एवं अविस्मरणीय रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल तथा विधायक डोमन लाल कोर्सवाड़ा, अनुज शर्मा उपस्थित रहे।
===
