आगमन पर आदिवासी नृत्य बस्तर की बालिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का ग्राम कुटेलाभाटा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान आदिवासी समाज की बालिकाओं द्वारा आदिवासी बस्तरिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर 2024 को पूरे राज्य में बड़े ही धूमधाम से यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने मनाने का निर्णय लिया है।
आदिवासी समाज का भवन के लिए पांच लाख की जगह दस लाख देने की घोषणा…

इस दौरान आदिवासी,ध्रुव गोंड समाज कुटेलाभाठा के अध्यक्ष राम कुमार ठाकुर ने आदिवासी समाज के भवन की मांग की और 5 लाख की मांग किया। जिसे विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा 5 लाख की जगह 10 लाख रुपए देने की घोषणा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष शीतल साहू एवं आदिवासी ध्रुव गुण समाज के अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर उपाध्यक्ष दुखहरण ठाकुर सचिव रामलाल ठाकुर उप सचिव राजेश ठाकुर ,मनोज ठाकुर सहित समाज के महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
