अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने लाखों के विकास कार्यों का बोडेगाव में किया भूमिपूजन इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
ग्राम बोडेगाव में लाखों के विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा इस अवसर पर उन्होंने भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को लाखों की सौगात दी।

इस दौरान भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार विधायक प्रतिनिधि सतिश साहू, बोड़ेगांव सरपंच प्रतिभा देवांगन,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जिसमें सतनाम पारा में सामुदायिक भवन,शासकीय मिडिल स्कूल अहाता निर्माण,कृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण,हॉट बाजार शेड निर्माण,महामाया मंदिर में चेकर टाईल्स,शासकीय उचित मूल्य दुकान निर्माण का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
देखिए इन जगहों पर किये जाएंगे विकास कार्य…

1. सतनाम पारा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण 5 लाख
2. लोकार्पण शासकीय मिडिल स्कूल अहाता निर्माण 12 लाख
3. कृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण भूमि पूजन 10 लाख
4. हॉट बाजार शेड निर्माण भूमि पूजन 19 लाख 50,000/00 रूपए
5. महामाया मंदिर में चेकर टाईल्स लोकार्पण 7 लाख रुपए
6. शासकीय उचित मूल्य दुकान निर्माण 12 लाख रुपए लोकार्पण
विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना…

इस दौरान आहिवारा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने महतारी वंदन में 1000 देने का वादा किया था जो हम माता बहनों को 1000 दे रहे हैं एवं हमारा नारा था अब नहीं सहीबो बदलके रहीबो तो आप लोगों ने कांग्रेस की सरकार को बदल दिया।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में केंद्र सरकार से गरीब के लिए कच्चा मकान बनाने के लिए आवास का पैसा आया था वह पैसा वापस चला गया। हमारी सरकार ने वादा किया था हम गरीबों को पक्के मकान बना कर देंगे 18 लाख के लगभग हमारी सरकार आते ही आवास का काम चालू हो गया है और उसका पैसा मिल रहा है।
ग्राम पंचायत बोड़ेगांव सरपंच की मांग पर सीसी रोड बनाने 10 लाख देने की घोषणा…

पूर्व कांग्रेस सरकार ने भारतीय जनता पार्टी का बचा 2 साल का बोनस देने का वादा किया था जो उन्होंने पूरा नहीं किया हमारी सरकार ने 2 साल का बोनस किसानों को दिया। वही ग्राम पंचायत बोड़ेगांव सरपंच द्वारा विधायक से सीसी रोड बनाने के लिए दस लाख की मांग किया जो विधायक द्वारा घासीया निशाद से गौतम जैन के गोदाम तक सीसी रोड बनाने के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।

इस दौरान ग्राम बोडेगाव में विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का आगमन के बाद भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम हुआ जिसमें अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतिश साहू, प्रेमसागर चतुर्वेदी ,जनपद विधायक प्रतिनिधी,सांसद प्रतिनिधी प्रेमलाल नायक, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, बोड़ेगांव सरपंच प्रतिभा देवांगन,मिथिलेश कश्यप महामंत्री,भीष्म मढ़रिया महामंत्री,अश्विनी टंडन,अग्रलाल जोशी(रिटायर सैशन जज),सरपंच रवेलीडीह सुनीता दुबे,रिटायर एडीसनल एसपी बी एल कुर्रे,डॉक्टर पार्वती कुर्रे सहित स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
