बैंक में मकान बंधक होने के बाद भी आरोपी दंपत्ति ने फर्जी तरीके से सौदा कर फरार थे जिसके के बाद प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
दुर्ग के दीपक नगर निवासी आरोपी जयप्रकाश पहवानी और उसकी पत्नी कल्पना पहवानी का मकान बैंक में बंधक है बावजूद इसके दोनों दंपत्ति द्वारा अपने मकान का सौदा बिना किसी को बताए प्रार्थी के साथ 75 लाख में कर 20 लाख एडवांस लेने के बाद दो वर्ष से फरार होकर छुप छुप कर रहने वाले आरोपियों को प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आपको बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने प्रार्थी से बैंक बंधक होने की जानकारी को छुपा कर 20 लाख रुपए एडवांस ले लिया और रजिस्ट्री ना कर दोनों पति-पत्नी वर्ष 2022 से फरार थे। जिसके बाद प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।
===