बिलासपुर जोन में भारतीय रेलवे कर्मचारी के 42,500 मतदाता है तो वहीं रायपुर डीविजन में 10,500 रेल कर्मचारी मतदाता…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
भारतीय रेलवे में युनियन मान्यता के लिए 4/12/2024 व 5/12/2024को मतदान चल रहा है, जिसमें आज प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चल रहा है जहां 60%मतदान हो चूका है बिलासपुर ज़ोन में 6 संगठन अपनी ताल ठोक रहे, जहां पर बिलासपुर जोन में भारतीय रेलवे कर्मचारी के 42,500 मतदाता है, वहीं रायपुर डीविजन में 10,500 रेल कर्मचारी मतदाता करेंगे युनियन का चुनाव।

अखंड रेलवे कर्मचारी संघ के सचिव -श्री राजेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बतलाया कि 11वर्षो बाद हो रहें युनियन चुनाव में अखंड रेलवे कर्मचारी संघ ने भारतीय रेलवे कर्मचारियों के सुविधाओं को लेकर कसी हुई मुठ्ठी की तरह एक हो क्रमांक 1 टेबल छाप पर मुहर लगाने अव्हान किया और इस बार भारतीय रेलवे में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर करने का दावा किया है।

इस अवसर पर दुर्ग/ भिलाई युनिट अखंड रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष – श्री विनोद सिंह, उपाध्यक्ष -श्री नरेन्द्र दुबे, सचिव -श्री राजेश यादव, महामंत्री श्री – पुरानीक खुरशयाम, श्री विनोद प्रकाश ,झुमुक लाल, मोहम्मद सोहेल, नरेन्द्र कोष्टा, दिना नाथ निषाद, पोषण, नरेंद्र साहू, विरेंद्र देवांगन, विजय कुमार,सफिक, विकास ताम्रकार,उमा कांत नायक,गौतम राठौर, सुरेश कुर्रे, गंगा धर सिक्का, राकेश्वर साहू, विरेन्द्र देवांगन ने अखंड रेलवे कर्मचारी संघ की जीत का दावा किया।
===
