निगम द्वारा लगातार शहर में घूमते मवेशियों की धर पकड़ जारी…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
दुर्ग शहर में लगातार बढ़ते घुमंतू मवेशियों के साथ ही पागल हुए सांड की की धर पकड़ अभियान जारी है,इसी कड़ी में दुर्ग नगर निगम की काऊ केचर की टीम और उसके वाहन शहर में नजर आ जाते है।

इसी कड़ी में आज सुबह वार्ड 12मोहन नगर पश्चिम के पार्षद अजीत वैध की सहरानीय भूमिका भी सामने नजर आई,उन्होंने आज सुबह अपने वार्ड भ्रमण के दौरान देखा कि एक पागल सांड जो वार्ड में दहशत फैलाने के साथ ही लोगों के परेशानी का शबब बना हुआ था।

जिसे नगर निगम की काऊ केचर टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने की तैयारी की जा रही थी इसी दौरान वार्ड के सक्रिय व युवा पार्षद अजीत वैध भी उनकी मदद करने कूद पड़े और अंतः उस सांड को काऊ केचर वाहन में डालकर कर्मचारियों की मदद की।
हमेशा ही वार्ड की जनता के लिए अपनी दरियादिली व्यवहार ही बनी पहचान…
आपको बता दे कि ऐसा ये पहली बार नहीं हुआ है वार्ड 12 के भाजपा पार्षद अजीत वैध अपनी सेवा कार्य के साथ वार्ड की जनता के लिए अपनी दरियादिली व्यवहार के नाम से भी जाने जाते है वो अपने वार्ड की जनता के लिए जमीनी लड़ाई तक में उतर कर उस संबंधित कार्य के लिए प्रदर्शन में उतर जाते है इतना ही नहीं उनके इसी व्यवहार के चलते वार्ड के युवा,महिलाएं व बच्चे भी उनका सम्मान करते है।
+++
