अन्याय कारी अपना ही क्यों न हो,दंणित कीया जाना चाहिए महाभारत में भगवान् श्री कृष्ण का यह उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं -श्रीमती करूणा यादव, अध्यक्ष – श्रीकृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
श्री कृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्यों ने आज वार्ड क्रमांक 24 आमदी वार्ड श्री गहिरा गुरु धाम, यादव सांस्कृतिक भवन में श्री मद्भागवत गीता जयंती के पावन बेला में जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उदघोषीत शब्दों को बखान कर अपने बच्चों व हर सनातनियों के घर-घर में गीता पाठ के स्लोगन को पहूचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क श्रीमद्भागवत का वितरण कर श्रीराधा कृष्ण पितांबरी गमछा का वितरण कर विधी विधान से भगवान् श्रीकृष्ण के पूजा अर्चना कर श्रीफल मेवा,मिस्ठान,मिश्री, रितुफल अर्पण कर आमजनता व श्रीकृष्ण भक्तों में वितरित किया।

इस अवसर पर श्रीकृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के अध्यक्ष – श्रीमती करूणा यादव,सचिव- श्रीमती निशा यादव,कोषाध्यक्ष-श्रीमती वर्षा रितु यादव, श्रीमती प्रभा यादव,श्रीमती सरस्वती यादव,श्रीमती मिना यादव, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती त्रिवेणी यादव, श्रीमती मंजूषा यादव , सुश्री हिमांशी यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

यादव समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव का ट्रस्ट की यादव महिलाओं ने किया सम्मानित…
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व हमारे प्रेरणा श्रोत माननीय श्री ललित अग्रवाल जी हमारे यादव समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव जी का ट्रस्ट की यादव महिलाओं ने सम्मानित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे 19वां योद्धा-नर्तन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश यादव जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हर्ष हिंद यादव जी, सचिव -श्री उमराव यादव जी,समाज सेवी, श्री मधूकांत कोसे, श्री गोविन्द डोंगरे, श्री महेश साहू जी, श्री शंकर ठाकुर जी सहीत वार्ड के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
+++
