Oplus_131072
सरल स्वभाव और मृदुल व्यवहार के धनी दिलीप ठाकुर को मिले सम्मान पर चिकित्सक एवं सम्मानित सहयोगियों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया…



दुर्ग के सिविल लाइन स्थित गोंडवाना भवन में उपासना फाउंडेशन और धरती के बीज संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मदर टेरेसा सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभाशाली विभूतियां को मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित किया गया।
कला साहित्य सांस्कृतिक और समाज में सक्रिय जुझारू और समर्पित सेवा और रचनात्मक कार्य करने वाले उल्लेखनीय हुए। इस श्रृंखला में जिला चिकित्सालय के आजीवन सदस्य श्री दिलीप ठाकुर सत्य साई सेवा समिति के जिला मेडिकल इंचार्ज सम्मानित हुए।
उन्हें मदर टेरेसा सम्मान पर ओम शिक्षण समिति सत्यम शिवम सुंदरम समिति,सत्य साई सेवा समिति जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं सम्मानित सहयोगियों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
विदित हो कि उपासना फाउंडेशन और धरती के बीज संस्था द्वारा ये मदर टेरेसा सम्मान 24वा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रायोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी थे।
इस कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में रत्ना नामदेव, सीताराम ठाकुर, डॉ मानसी गुलाटी, सुश्रीपायल जैन आदि की गरिमामय उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन सुबीर सेन जी के द्वारा किया गया।
+++
