बीजापुर में हुए पत्रकार की हत्या के विषय को लेकर के आम आदमी पार्टी ने आज पटेल चौक पर प्रदर्शन किया ज्ञापन जिलाधीश क़े माध्यम सें राज्यपाल महोदय को भेजा गया…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
मेहरबान सिंह नें कहा क़ी बस्तर क्षेत्र में जो सड़क बनी है उक्त सड़क 56 करोड़ में बनी थी उसमें भ्रष्टाचार के कारण यह सड़क 112 करोड़ की हो गई जिस सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ उसका खुलासा करने से पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशन्स हत्या ठेकेदार के द्वारा कर दी गई।






घटना बताती है क़ी ठेकेदार नें किस हैवानियत क़े साथ पत्रकार क़ी हत्या क़ी है हत्या कर उसकी बॉडी को अपने घर क़े सैप्टिक टैंक में दबा दिया इतनी हिम्मत राजनैतिक सरक्षण क़े बगैर सम्भव नहीं है।
देश में Rajniti का अपराधिकारण होता रहा है…

पत्रकार की हत्या के बाद जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन हर जगह का प्रशासन जागा और कमेटीया गठित हो गई इतना बड़ा भ्र्ष्टाचार वर्षों सें चल रहा है और ये सारे विभाग सोते रहे या ये कहे क़ी उनकी गड़बदियों पर पर्दा डाल कर रखे अगर ये घटना किसी आप आदमी क़े साथ होती तो शायद मामला इतना तूल नहीं पकड़ता।
आप गंभीरता से सोचे कि जिस राज्य में एक पत्रकार सुरक्षित नहीं है उसे राज्य में जनता अपने आपको सुरकाशित महसूस करेगी
सडक का प्रोजेक्ट कांग्रेस तथा भाजपा दोनों की शासन काल में लगातार चलता आ रहा है इसका अर्थ यह है कि कांग्रेस भाजपा दोनों के द्वारा भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया गया।
ऐसा नहीं की 56 करोड़ का कार्य एक दिन में हुआ हो सरकार ने बदलती रहती हैं लेकिन भ्रष्टाचार चालू रहा जनता सरकार बदलकर ऐसी सोचती है कि उनके जीवन स्तर में सुधार होगा लेकिन ऐसा नहीं है छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की जो जड़े है काफी मजबूत है।
मनीष मिश्रा नें कहा क़ी कांग्रेस भाजपा क़े शासन काल में सुधार होगा ऐसी उम्मीद नहीं है…

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कोई विशेष उपाय करने की जरूरत है जनप्रतिनिधियों के द्वारा इन भ्रष्टाचार को राजनीतिक खाद देने के कारण इनकी जड़े बहुत मजबूत है उनको संरक्षण प्राप्त उदाहरण है ऐसी समय-समय पर घटनाये हमको मिलते रहती हैं।
डॉ एस क़े अग्रवाल नें कहा हमारा राजयपाल महोदय क़े ऊपर सवाल करने का कोई मकसद नहीं लेकिन जनता के मन में यह सवाल है कि इस प्रकार की घटनाओं पर राज्यपाल महोदय के द्वारा गैर भाजपा शासित सरकारों को पत्र लिखे जाते हैं सवाल किये जाते हैं सरकार बर्खास्त करने की स्थिति भी निर्मित हो जाती है लेकिन यह सब भाजपा शासित राज्यों में नहीं दिखता है।
आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल महोदय से शिकायत कर मांग किया की गंभीरता से विषय पर विचार कर जांच कर भ्रष्टाचार की जड़ में जाकर उसकी जड़ से नाश करने का कार्य करवाए।
उपस्थित सदस्य डॉ एसके अग्रवाल मेहरबान सिंह मनीष मिश्रा रऊफ अंसारी रवि साहू धर्मेंद्र चौधरी कमल दुबे योगेश राव अविनाश गायकवाड विनोद साहू दिवाकर ठाकुर जीतू निषाद मुकेश नायक बलविंदर सिंह हरचरण सिंह अन्नपूर्णा के ज्योति जसप्रीत सिंह रजत पांडे सोनू यादव शंकर ठाकुर जीतू निषाद रवि साहू आदि।
===
