भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने सडक सुरक्षा माह के चलते शहर वासियों से की अपील…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्ग दर्शन एवं सतानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के नेतृत्व में आम नागरिकोे और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है।
जिसको लेकर दुर्ग पुलिस लगातार शहर की आम जनता और वाहन चालकों समझाईश के साथ ही सतर्क और सुरछित वाहन चलाने जागरूक कर रही है इसी कड़ी में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने भी शहर और प्रदेश की आम जनता को सतर्क और सुरक्छित वाहन चलाने अपील की है।
साथ ही कहा की लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से आप याद रखे की आपके घर में कोई आपका इंतजार कर रहा है आप खुद और अपनों को तकलीफ से बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
===
