29 वर्षों से अंचल में महिला स्वास्थ्य हेतु सेवारत डॉ चौहान को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग की प्रथम महिला सचिव निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त है…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग द्वारा शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना चौहान को “फेयर प्रेक्टिस अवार्ड “से नवाजा गया है। विगत दिवस संस्था के वार्षिक स्थापन समारोह में मुख्य अतिथि शंकराचार्य यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री आई.पी.मिश्रा द्वारा उन्हें यह अवार्ड व प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

29 वर्षों से अंचल में महिला स्वास्थ्य हेतु सेवारत डॉ चौहान को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग की प्रथम महिला सचिव निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त है।

वे स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था फाॅग्सी भिलाई तथा आई एम ए दुर्ग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. वर्तमान में डॉ अर्चना जिला स्वास्थ्य विभाग में आर सी एच नोडल अधिकारी( मातृत्व स्वास्थ्य)के पद पर कार्यरत हैं।

आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष डा प्रभात पांडेय, डॉ शरद पाटणकर,डॉ अजय गोवर्धन, डॉ नेमी चोपड़ा,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, डॉ हमदानी, डाॅ जयराम अय्यर ,डाॅ रवि शुक्ला, डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ आदित्य मेठी, डॉ राजीव पाल,डॉ जय तिवारी, डॉ सविता चोपड़ा,डॉ राजू भैसारे,डॉ बसंत वर्मा, डॉ संगीता सिन्हा, डॉ रश्मि वर्मा आदि ने उन्हें अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दीं हैं।
===
