मई 2024 उर्सपाक कार्यक्रम में भाग लिए संदल,चादर, झाकियों को पुरूस्कृत करने व प्रशासन,समाजासेवी,सहयोगियों कमेटियों,पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
हजरत बाबा सैय्यद अब्दुरहमान शाह काबुली र.अलैह पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग दरगाह से मई 2024 उर्स पाक कार्यक्रम में भाग लिए संदल चादर झाकियों को पुरूस्कृत करने व प्रशासन,समाजासेवी,सहयोगियों कमेटियों,पत्रकार बंधुओं को सम्मानित करने सालाना उर्सपाक कमेटी निर्णायक मंडल द्वारा दरगाह प्रांगण में आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा वरिष्ठ सांसद विजय बघेल मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। वही इस अवसर पर एडिशनल एसपी अभिषेक झा, दुर्ग सीएसपी चिराग जैन, दुर्ग थाना कोतवाली टीआई विजय यादव भी मौजूद रहे।

इस दौरान सालाना उर्स पाक कमेटी के पदाधिकारी और दुर्ग लोकसभा वरिष्ठ सांसद विजय बघेल, एडिशनल एसपी अभिषेक झा, दुर्ग सीएसपी चिराग जैन, दुर्ग थाना कोतवाली टीआई विजय यादव द्वारा हजरत बाबा सैय्यद अब्दुलर्रहमान शाह काबुली के आस्ताने पर शुकराने की चादर पेश कर छत्तीसगढ़ में अमन चैन शांति व विकास की दुआ की गई।
आपसी प्रेम भाईचारा न केवल मजबूत होता है बल्कि पुरुस्कार व सम्मान प्राप्त करना एक प्रतीक है- सांसद विजय बघेल

इस दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगो में आपसी प्रेम भाईचारा न केवल मजबूत होता है बल्कि पुरुस्कार व सम्मान प्राप्त करना एक प्रतीक है।

इससे उत्साह जागृत होती है यह मानवीय दृष्टिकोण से आवश्यक है, जिससे प्रतिफल की प्राप्ति होती है उन्होंने आयोजनकर्ता के साथ सभी को नववर्ष की शुभकामनाऐ व बधाई दिया।

इस दौरान सालाना उर्स पाक कमेटी की मांग पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सांसद निधि से 10 लाख रूपया सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की जिस पर करतल ध्वनि से स्वागत हुआ साथ ही महापौर निधि से निर्मित काबुली आहता को लोकार्पित करते हुए दरगाह प्रबंध समिति द्वारा दरगाह में निर्माण कार्य हेतु सांसद महोदय के कर कमलों से मारबल लगाकर शुरूआत कराया गया।

इस अवसर पर अभिषेक झा एडिशनल एस.पी., चिराग जैन सी. एस.पी., दुर्ग विजय यादव टी.आई.थाना कोतवाली दुर्ग, राजकुमार नारायणी पूर्व सभापति नगर निगम दुर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण प्रकाश देशलहरा अध्यक्ष सालाना उर्स पाक कमेटी, संचालन रऊफ कुरैशी, हाजी इसराइल बेग शाद, अजीम बेग साहब, आभार अमजद अली ने व्यक्त किया।
इन कमेटियों को स्मृति स्वरूप पुरूस्कृत व सम्मानित किया गया…

सुन्दर चादर निकालने हेतु पहला– पुरस्कार आर.एस.के गुप लुचकीपारा दुर्ग को स्व. श्री जोगेन्दर सिंह जी चावला की स्मृति में एवम दूसरा – पुरस्कार या ताज यंग ग्रुप हरना बांधा दुर्ग को मरहूम इस्माईल बेग बिलासपुर की याद में और तीसरा पुरस्कार ख्वाजा के दिवाने यंग ग्रुप गंजपारा जीवन प्लाजा दुर्ग को स्व. श्री मूलचंद जी नेगा दुर्ग की स्मृति में

चौथा सरकार के दिवाने ग्रुप तकियापारा दुर्ग को मरहूम मुहम्मद रजा जी मरहूम मुंशी रजा जी की याद में पांचवा काई कबीला ब्रदर्स केलाबाड़ी को स्व. बांकेलाल जी नारायणीय की स्मृति में छटवा युवा संदल कमेटी बैगापारा दुर्ग को स्व.श्री प्रताप जी गोखलानी पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग की स्मृति में सांतवा शनिचरी संदल कमेटी शनिचरी बाजार दुर्ग को स्व. रोहणी गुप्ता जी की याद में
आठवा शाहबाज भाई ग्रीन चौक दुर्ग को मरहूम लाल खाने जी ग्राम लिटिया दुर्ग की याद में नौवा-यंग स्टार संदल कमेटी सत्तीचौरा गंजपारा दुर्ग को स्व. विश्वनाथ शर्मा जी गंजपारा दुर्ग की स्मृति में दसवा या गौस यंग कमेटी जामुल को मरहूम बाबा निजाम भाई की याद में ग्यारहवा आशी के गरीब नवाज कमेटी नवाब मर्गा तकियापारा दुर्ग को मरहूम आबिद भाई (फुट मर्जेंट) की याद में सम्मानित किया गया।
सुन्दर झांकी में सम्मानित…

पहला – यंग स्टार संदल कमेटी सत्तीचौरा गंजपारा दुर्ग को स्व. फूलचंद जी देशलहरा की स्मृति में दूसरा या गौस यंग कमेटी जामुल को स्वर्गीय श्रीमती सरेकुवंर देशलहरा की स्मृति में तीसरा– आशीके गरीब नवाज कमेटी नवाब मार्ग तकियापारा दुर्ग को मरहूम बन्डुभाई कुरैशी एवं मरहूमा रूबी कुरैशी पावर हाऊस भिलाई की याद में सम्मानित किया गया।
यह जानकारी प्रभारी निर्णायक मण्डल सलाना उर्सपाक कमेटी के हाजी इसराइल बेग शाद वे दी।
===
