शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान एवं सम्मान दिवस का हुआ आयोजन…

The City Report News@Durg
केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अंतर्गत सिविल लाइन स्तिथ कंचना ध्रुवा देवालय दुर्ग में अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोंडवाना समाज के सक्रिय और उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान समारोह भी किया गया साथ ही अन्य क्षेत्र से जुड़े और उल्लेखनीय भूमिका निभाने वालों का भी सम्मान किया गया।
इसी तारतम्य में जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को कार्यक्रम के द्वितीय सोपान के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह गोंडवाना गौरव से सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गोंडवाना समाज के अध्यक्ष एम डी ठाकुर,सलाहकार सीताराम ठाकुर,सहित समाज के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति थी।
===
