विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का समाज के लोगो ने आत्मीय स्वागत किया…

The City Report News@Durg
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के जामुल नगर वार्ड 7 स्थित संतोषी चौक में निषाद समाज राम भक्त गुहा निषाद राज जयंती का आयोजन किया गया। इस अबसर पर अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के मुख्य अतिथ्य में अध्यक्ष मन्नू निषाद के नेतृत्व में गुहा जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का समाज के लोगो ने आत्मीय स्वागत किया। वही कार्यक्रम में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता,हेमंत देवांगन,नूतन वर्मा,सरस बर्मन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, जितेंद्र वर्मा, कविता बिश्वाल सहित निषाद समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
===
