भिलाई जिला प्रभारी द्वारा मुरमुंदा में 25 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन…

The City Report News@Durg
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरमुंदा स्थित मंगल भवन में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नेतृत्व में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान भिलाई जिला प्रभारी के द्वारा मुरमुंदा में 25 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्य संपन्न किया गया।

वही इस आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से भिलाई जिला प्रभारी संदीप शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि शंकर सिंह,विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सागर चतुर्वेदी,महामंत्री प्रेमलाल साहू,महामंत्री बिजेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मुरमुंदा कुमन साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, मंडल मंत्री राजा शर्मा, संजय पांडे,अश्वनी टंडन,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त बैठक के दौरान भिलाई जिला प्रभारी के द्वारा मुरमुंदा में 25 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्य संपन्न किया गया।
