इस आधुनिक मशीन से नदी तालाब के ऊपरी सतह से जलकुम्भी के साथ ही बेल्ट के माध्यम से 5 फिट गहराई तक सभी प्रकार के खरपतवार को भी आसानी से निकाला जा सकेगा…

The City Report News@Durg
अब दुर्ग के तालाबों में जलकुम्भी की समस्या नहीं होगी इससे निजात पाने विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से पोंड क्लीनर मशीन आ गई है। बारिश के सीजन में शिवनाथ नदी के पास इंटकवेल में कचरा फंसने से पेयजल बाधित नहीं होगी। दुर्ग निगम में पहुँचे मशीन का तालाब से जलकुम्भी निकालने मशीन का आज ट्रायल किया गया।
इस दौरान नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार और निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, नवनिर्वाचित पार्षद गुलाब वर्मा, लीलाधर पाल, देवनारायण चंद्राकर और कांशीराम कोसरे उपस्थित रहे।
5 फिट गहराई तक सभी प्रकार के खरपतवार को भी आसानी से निकाला जा सकेगा…

शहर विधायक गजेंद्र यादव के अथक प्रयास से शासन ने पहली बार पोंड क्लीनर मशीन खरीदने दुर्ग निगम को अनुमति दी है। एजेंसी द्वारा द्वारा मशीन दुर्ग निगम प्रशासन को हैंडओवर किया गया।
इस आधुनिक मशीन से नदी तालाब के ऊपरी सतह से जलकुम्भी के साथ ही बेल्ट के माध्यम से 5 फिट गहराई तक सभी प्रकार के खरपतवार को भी आसानी से निकाला जा सकेगा।
ऐसी मशीन का प्रयोग जम्मू में डल झील और हैदराबाद के हुसैन सागर जैसे नदियों में पानी को साफ रखने खरपतवार निकालने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
दुर्ग निगम के इंटकवेल के पास साईफेन में जलकुम्भी फंसने से पंपहाउस से शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति बाधित होती है…
गौरतलब है की नालो में भारी मात्रा में उगे हुए जलकुम्भी से बारिश का पानी का प्रवाह रुक जाता है इससे पानी उफान अन्यत्र फैलता है इसके अलावा दुर्ग निगम के इंटकवेल के पास साईफेन में जलकुम्भी फंसने से पंपहाउस से शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। लगातार या अत्यधिक वर्षा होने अमूमन यह स्थिति हर साल होती है।
शहर की इस बड़ी समस्या से जनता को निजात दिलाने विधायक गजेन्द्र यादव लगातार जुटे हुए थे। जलकुम्भी की बड़ी समस्या से निजात दिलाने दुर्ग निगम को एक्यूटिक विड हार्वेस्टर मशीन खरीदने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे। लगभग डेढ़ करोड़ की मशीन अब दुर्ग के तालाबों से जलकुम्भी निकालने का कार्य करेगी।
प्रदेश का पहला पोंड क्लीनर मशीन…

जलकुम्भी और पानी के ऊपरी सतह से खरपतवार निकालने आधुनिक पोंड मशीन प्रदेश के किसी निकाय में अब तक नहीं है पहली बार दुर्ग निगम को खरीदने की अनुमति विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयास से सफल हुआ है। दुर्ग में बहुत से तालाब है ज्यादातर तालाब जलकुम्भी से पटे हुए है, अत्यधिक गंदगी से लोग निस्तारी भी नहीं कर रहे है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने इसे गंभीरता से लिया और शासन एक्वेटिक विड हार्वेस्टर मशीन की मांग किये। इसके अलावा नालो तालाबों जलकुम्भी और खरपतवार को निकालने में मशीन का उपयोग किया जा सकेगा। यह जलीय पौधो सहित सभी प्रकार की जलमग्न वनस्पतियों को जड़ से उखाड़ने में प्रभावी है। इससे तालाब स्वच्छ होंगे।
===
