20 वां योद्धा-नर्तन राऊत नाच महोत्सव पोस्टर विमोचन के साथ मुख्य अतिथि हेतु सहर्ष स्वीकृति प्रदान किया,उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने…

The City Report News@Durg
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय 20वां वर्ष ,एक दिवसीय योद्धा -नर्तन (राऊत नाच) महोत्सव 2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के लिए सहर्ष स्वीकृति प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री विजय शर्मा जी ने यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग व संस्कृति विभाग राज्य शासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ यादवों के सांस्कृतिक विरासत राऊत नाच को योद्धा -नर्तन का गौरवशाली नाम देकर विगत 19 वर्षों की भांति आगामी 2मार्च 2025 दिन रविवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र ग्राम पिपरछेड़ी में 20 योद्धा -नर्तन,भव्य व सफल रूप से आयोजित है।

जिसमें छत्तीसगढ़ के लगभग 50 राऊत नाच दल महोत्सव में सम्मिलित होती, जिन्हें विभिन्न स्तर पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाता है।

20 वां योद्धा -नर्तन के संयोजक, गहिरा गुरु श्री राजेश यादव जी के नेतृत्व में यादव प्रतिनिधि मंडल ने कल दिनांक 23/2/2025 को छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय उप मुख्यमंत्री सम्माननीय श्री विजय शर्मा जी से सौजन्य भेंट मुलाकात कर जय श्री कृष्ण पितामबरी गमछा अहीर पगड़ी पहना कर सम्मानित किया।

वहीं पर योद्धा -नर्तन पोस्टर का विमोचन किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे हमारे यादव समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव जी, अध्यक्ष – श्री कमलेश यादव,सचिव – श्री उमराव यादव,सांस्कृतिक सचिव -श्री राकेश यादव , प्रचार मंत्री श्री कन्हैया यादव सहित अन्य उपस्तिथ रहे।
===
