नवनिर्वाचित दुर्ग नगर निगम महिला पार्षदों ने भी राऊत नाच के धून में अपने आप को दोहा पारने से नहीं रोक पाई…
THE CITY REPORT NEWS@DURG
सुख की अथक तलाश का नाम ही जिंदगी है रोटी कपड़ा और मकान के बाद लोक कलाओ के माध्यम से मानव सुख प्राप्त करता है।
राऊत नाच में दोहा के माध्यम से जो शिक्षा समाज को दी जाती है उसका मिशाल दुर्लभ है।
सांस्कृतिक कला मंच ग्राम पिपर छेड़ी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र जिला दुर्ग में 2 मार्च 2025 को 20वां यादवी शौर्य व पारम्परिक दोहों के प्रतिस्पर्धा योद्धा-नर्तन (राऊत नाच) महोत्सव का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं राज्य कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकार ने उक्त उदगार व्यक्त किया।
यादव मात्रृ शक्ति व पदाधिकारियों ने गज पुष्प हार से विधायक ललित चंद्राकार का स्वागत किया…
योद्धा-नर्तन (राऊत नाच महोत्सव) के संयोजक व यादव समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव व संगठन मंत्री बुधराम यादव ने ग्राम पिपर छेड़ी में यादव सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए विधायक निधि से प्रदान करने का आवेदन दिया जिसे विधायक ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पिपर छेड़ी श्रीमती रेखा यादव जी ने योद्धा -नर्तन कार्यक्रम कि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम समाज को संगठित करता है व भाई चारा उत्पन्न करता है।
रोटी कपड़ा और मकान के बाद लोक कलाओ के माध्यम से मानव सुख प्राप्त करता है…

यादव महिला सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि व यादव समाज रत्न व पद्म श्री पुरस्कृत श्रीमती फूलबासन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुंदर चांद में दाग की तरह यादव समाज में नशा पान व्याप्त है।
इस बुराई को खत्म करने उपस्थित सभी यादव मात्रृ शक्तियों को संकल्प दिलाया व अपने बच्चों को शिक्षित करने एक निवाला कम खाना पढ़ें मगर शिक्षीत करने कहां विशिष्ट अतिथि भाजपा नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड क्रमांक 23 मनोज सोनी ने यैसे कार्यक्रमो को भरपूर सहयोग करते रहने का वचन दिया और यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग प्रधान कार्यालय श्रीगहिरा गुरुधाम के लिए अपनी ओर से आफिस आलमारी भेंट करने वचन दिया।
रात भर घुंघरू छनकाते और दोहा सुनाते रहे राऊत…

विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदत्त यादव ने कहा कि देश काल के प्रभाव से राऊत नाच की कथात्मक से पेश करते हुए आध्यात्मिक व समाजिक संदेश से व्यक्ति व श्रृष्टि को करना राऊत नाच का प्रमुख प्रतिबद्धता है।
इस दौरान नवनिर्वाचित दुर्ग महापौर अल्का बागमार ने अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ ग्रामीण समाज को यादव जाती व यादवी संस्कृति में प्रमुखता से प्रभावित किया है।

गोवर्धन पूजा व मातर पूजा छत्तीसगढ़ के प्रधान उत्सव है जब तक दीपावली में राऊत का बाजा व दोहा सुनाई न दे लगता नहीं दीपावली है। यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग प्रधान कार्यालय श्रीगहिरा गुरुधाम वार्ड क्रमांक 24 आमदी नगर में शुद्ध पेयजल व शौचालय निर्माण के लिए महापौर निधि से 3 लाख रूपये का स्वकृति प्रदान किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पिपर छेड़ी ललिता निषाद, पिपर छेड़ी अध्यक्ष श्रवण यादव, बुधराम यादव,संतराम यादव, पूर्व पार्षद विनोद मून, राजेश सोनी,तुकाराम यादव, लाला यादव, हर्ष हिंद यादव व राकेश यादव ने अपने विचार व्यक्त किये।
जय यादव-जय माधव के जय घोष के साथ श्रीकृष्ण भगवान आदमकद मूर्ति की पूजा अर्चना…

अतिथियों ने बाजा,गाजा,फटाका,गुलाल,अहीर पगड़ी,पितांबरी गमछा,तेंदुसार की फुलैता लाठी के बिच राऊत नृत्य करते हुए श्रीकृष्ण भगवान की जयकार के साथ जय यादव-जय माधव के जय घोष के साथ श्रीकृष्ण भगवान आदमकद मूर्ति की पूजा अर्चना कर दिपदान किया गया।

इस अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों को श्रीफ़ल,मोर पंख व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे हमारे यादव समाज के गहिरा गुरुश्री राजेश यादव, अध्यक्ष कमलेश यादव, उपाध्यक्ष-हर्ष हिंद यादव, सचिव – उमराव यादव, कोषाध्यक्ष – मनिष यादव, राधा यादव

पायल यादव, ललिता यादव, क्रांति यादव, इंद्राणी यादव, मीना यादव, लक्ष्मी यादव, बुधनतीन यादव, पुष्पा यादव, केकती यादव सहित यादव समाज के अन्य सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय 20वां वर्ष यादवी शौर्य व पारम्परिक दोहों के प्रतिस्पर्धा में अव्वल रहा…

जय राधा कृष्ण राऊत नृत्य मंडली ग्राम खजरी, घुमका ,11,001/ रूपये व प्रतिक चिन्ह ,द्वितीय स्थान रहा – जय श्री कृष्ण कन्हैया अहीर नृत्य झांकी मंडली ग्राम – मानपुर जीला, राजनांदगांव, 9,001/रुपये व प्रतिक चिन्ह,तृतीय – राऊत नाच सरगंम राऊत नाच पार्टी जरवाये उमदा,7001 /रुपये व प्रतिक चिन्ह

चतुर्थ – जय श्री कृष्ण बाल सखा राऊत नाच पार्टी 5,001/रूपये, पंचम – जय श्री कृष्ण नंदी राऊत नाच पार्टी ग्राम – महरूम खुर्द-,4001/रूपये, षष्ठम – जय सखड नाथ बांस गीत पार्टी नारधा,3501/रूपये,व प्रतिक चिन्ह सप्तम – रासरस यादव भजन मंडली मोहलाई, बेमेतरा 3001/रूपये व प्रतिक चिन्ह, अन्य प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार के रूप में 3000/रूपये व प्रतिक चिन्ह

यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग द्वारा प्रदत्त किया जायेगा, जो योद्धा -नर्तन दल अपना पुरस्कार रात्रि में नहीं ले गये है,वह आज शाम को अपना फोन पे नंबर संस्था के पदाधिकारियों को भेजें आनलाईन पेमेंट किया जायेगा टीप – प्रतिक चिन्ह सभी प्रतिभागियों को रात्रि में ही प्रदान किया जा चूका है।
===
