भूपेश बघेल की सरकार में ना ही कोई भ्रष्टाचार हुआ ना शराब और कोयला घोटाला और न ही DMF फंड घोटाला…

THE CITY REPORT NEWS@DURG
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव माननीय भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित विभिन्न स्थानों पर दिनांक 10 मार्च 2025 को किये गये छापेमारी की कार्यवाही के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंगलवार 11 मार्च 2025 को मान होटल चौक में जिला कांग्रेस के युवाओं के द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान युवाओं ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में ना ही कोई भ्रष्टाचार हुआ न शराब और कोयला घोटाला हुआ और न ही DMF फंड घोटाला हुआ।

बल्कि भूपेश सरकार ने हमारे किसानों की कर्ज माफी और आम जनता को बिजली बिल हाफ जैसी बहुत सी योजनाएं दी और छत्तीसगढ़ियों को मान सम्मान देने का काम किया और अलख जगाने का कार्य किया ऐसे माटी पुत्र के ऊपर की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही निंदनीय है।

इस दौरान आक्रोश जताते युवाओं के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिशिर कांत कसार आनंद कपूर ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, मनदीप सिंह भाटिया, अनूप वर्मा, गौरव उमरे, अजय गुप्ता, पोषण साहू, चिराग शर्मा, सन्नी साहू, शंकर ठाकुर, सौरभ ताम्रकार, स्वतंत्र ताम्रकार सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
===
