पद्मश्री शमशाद बेगम के हाथों प्रतिभान महिलाओं का हुआ सम्मान…

THE CITY REPORT NEWS@DURG/BHILAI
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कविता पब्लिक बेलफेयर फाऊंडेशन द्वारा भव्य आयोजन किया गया जिसमे पहुंची सभी महिलाओं को सम्मानित कर सभी के साथ फूलों की होली खेल बधाईयां दी गई।

कविता पब्लिक बेलफेयर फाऊंडेशन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन खुर्शीपार स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया इस दौरान फाउंडेशन की अध्यक्ष कविता रंगारे ने बताया कि इस आयोजन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया जिसमें पहुंची सभी महिलाओं ने दिल खोल कर इंजॉय किया।

वही आयोजित इस आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित शमशाद बेगम, महिला सशक्त करण की अध्यक्ष प्रज्ञा कांडे, न्यूट्रीशियन एग्रीकल्चर न्यूज राधा ताम्रकार, समाज सेविका मंजू मिश्रा,नियुद्ध सेल्फ डिफेंस अध्यक्ष संगीता लाहेरी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

इस अवसर पर पुलिस विभाग, सफाई कर्मी सामाजिक कार्यकर्ता एवं सभी महिलाओं का सम्मान हुआ। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम में, कविता, नृत्य,संगीत का कार्यक्रम बच्चों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने फूलो की होली खेल एक दूसरे को दी बधाई।
===
