आरोपियों ने धारदार हथियार से किया युवक पर हमला…

The City Report News@Durg
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत बीती रात को अज्ञात कारण से एक युवक की हत्या कर के आरोपी फरार हो गए जिसको लेकर वार्डवासी और परिजनों ने इस घटना को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

दुर्ग के सिकोला भाटा निवासी युवक अवतार मरकाम की कल रात अज्ञात लोगों ने मारपीट के दौरान धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी जिसके बाद घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और वार्डवासियों ने अपना आक्रोश जताया साथ थाना पहुंच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
दुर्ग पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी में जुटी ..

आपको बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार इंदर ढाबा के पास कुछ अज्ञात युवकों ने पीठ पीछे से युवक पर किया हमला और इससे मृतक युवक अवतार मरकाम को गंभीर चोट आने के साथ ही मौके पर उसकी मौत हो गई वही इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को शंकराचार्य अस्पताल भेज दिया।
जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया जिसके बाद से परिजनों की नाराजगी बढ़ते देख दुर्ग पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
===
