नवनिर्वाचित परिषद की हुई पहली बैठक, इंदिरा मार्केट में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण…
The City Report News@Durg
नए सत्र की दुर्ग नगर निगम की पहली बजट बैठक में दुर्ग महापौर ने पेश किया घाटे का बजट, पानी और पार्किंग व्यवस्था को लेकर बताया प्लान तो वही विपक्ष ने सिरे से नकारते हुए कहा कि महापौर ने सिर्फ पुराने बजट को दोहराया है।

दुर्ग नगर निगम में शुक्रवार को इस नए सत्र की पहली बजट बैठक आयोजित की गई जिसमें बीजेपी की नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ने अपना बजट पेश किया। जिसमें लोगों की समस्याओं और शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इस बजट में पिछले साल की तुलना में 5 लाख रुपये का घाटा दिखाया गया है। आपको बता दें कि महापौर ने 5 करोड़ 19 लाख रुपए का बजट पेश किया, जिसमें कई विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। खासतौर पर पानी की समस्या, कचरा प्रबंधन, पार्किंग सुविधा, और शहरी सौंदर्यीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
पक्ष विपक्ष के सुझाव के साथ महिलाओ को टैक्स में छूट, मल्टी लेवल पार्किंग गया नगर में पानी टंकी सहित कई योजना, सर्वसम्मति से हुआ पारित…

महापौर अलका ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट वाटर और पार्किंग सुविधा को बेहतर बनाना है. यह बजट शहर की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

हमने लोगों की समस्याओं को समझकर, उनके समाधान के लिए योजनाएं बनाई हैं, पानी की समस्या का समाधान करने के लिए नए जल प्रबंधन प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा. शहर में पेयजल आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन और जलाशय के सुधार कार्य किए जाएंगे।
महापौर ने सिर्फ पुराने बजट को दोहराया है – विपक्ष

साथ ही नगर निगम में वाटर हार्वेस्टिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए सेग्रीगेशन प्लांट स्थापित किया जाएगा जिससे कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत कर उसका सही ढंग से निपटान किया जा सके।

स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक मशीनरी का उपयोग किया जाएगा. शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए मल्टी-लेवल पार्किंग विकसित की जाएगी।

सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पार्किंग के लिए नई जगहों की पहचान कर विशेष पार्किंग जोन बनाए जाएंगे.वहीं शहर में नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
वहीं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने इस बजट की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के लिए पूरी तरह असफल साबित होगा, महापौर ने सिर्फ पुराने बजट को दोहराया है इसमें कोई नई योजना या क्रांतिकारी बदलाव नहीं दिख रहा है।
विपक्ष नेता प्रतिपक्ष ने इस बजट को सिरे से नाकारा…

आपको बता दें नगर पालिक निगम के मुख्यालय सभागार में सभापति श्याम शर्मा के अध्यक्षता में निगम की पहली सामान्य सभा बुलाई शुक्रवार को दुर्ग नगर निगम के महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सदन में पहला बजट पेश करते हुए कहा मैं बजट के तथ्यों को आपके समक्ष रख रही हूँ।
इस बजट में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए समस्त स्त्रोतों एवं ऋण अनुदान से प्राप्ति के रूप में 5 सौ 19 करोड़ 52 लाख का प्रावधान किया गया है तथा अनुमानित प्रारंभिक शेष 01 अरब 28 करोड़ 08 लाख, इस प्रकार कुल आय 6 अरब 47 करोड़ 61 लाख रू० दर्शाया गया है।
व्यय शीर्ष में विभिन्न मदों में 5 सौ 19 करोड़ 57 लाख रू० एवं अंतिम शेष 1 अरब 28 करोड़ 03 लाख का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार आगामी वर्ष 2025-26 के लिए कुल 647.61 करोड़ का बजट अनुमानित किया गया है।
जिसके आय पक्ष में राजस्व आय 177.45 करोड़ एवं पूंजीगत आय 342.07 करोड़ तथा इसके विरूद्ध राजस्व व्यय 177.39 करोड़ एवं पूंजीगत व्यय 342.18 करोड़ रखा गया है। इस प्रकार 4.95 लाख का हानि का बजट आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
अमृत मिशन अंतर्गत एसटीपी प्लांट स्थापना कार्य 60 करोड़…

मुख्य मुख्य विषय वस्तु एवं उस पर प्रावधानित बजट,प्रमुख मार्ग, नाली एवं 10 एसएलआरएम सेंटर निर्माण 25 करोड़,अमृत मिशन अंतर्गत एसटीपी प्लांट स्थापना कार्य 60 करोड़
नगर उत्थान योजना के तहत् प्रमुख मार्गो का निर्माण एवं विकास कार्य:-25 करोड़, मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत सांईस कॉलेज से स्टेशन तक केनाल रोड निर्माण, 5.50 करोड़,इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण 05 करोड़
सिकोल नाला सुदृढ़िकरण कार्य 01 करोड़,अटल परिसर निर्माण, 01 करोड़,मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना शनिचरी बाजार 01 करोड़, भक्तिपथ निर्माण 01 करोड़,सेनेटरी लैंड फिल्ड का विकास 01 करोड़
प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी, बीएलसी 18 करोड़,रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना :- 25 लाख,नालंदा परिसर निर्माण:- 05 करोड़,सरोवर धरोहर योजना तालाब सौंदर्गीकरण:- 06 करोड़
गया नगर तितूर डीह व बघेरा एसटीएफ में नई पानी टंकी 2.करोड़ 50लाख…

पुलगांव में डीडीआरसी एवं वृद्धाश्रम निर्माण :- 04 करोड़,गया नगर तितूर डीह व बघेरा एसटीएफ में नई पानी टंकी 2.करोड़ 50लाख, प्रमुख मार्ग चौड़ीकरण एवं चौराहो का सौंदर्गीकरण 08 करोड़,स्वच्छ भारत मिशन के तहत् पे एंड यूज शौचालय 05 करोड़,सिंचाई विभाग को नहरी पानी का भुगतान 4 करोड़,सांसद निधि 50 लाख,विधायक निधि 03 करोड़
महापौर निधि 1.125 करोड़,पार्षद निधि एवं एल्डरमेन निधि:- 4.05 करोड़, निगम कार्यालय भवन 02 करोड़,पाईपलाईन विस्तार एवं शिफ्टिंग 02 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल,वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे,एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर,श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,चंद्रशेखर चन्द्राकर,मनीष साहू,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,काशीराम कोसरे,श्रीमति शशि साहू, लीलाधर पाल,श्रीमती हर्षिका संभव जैन,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,पार्षद आरएन वर्मा,भास्कर कुंडले,पार्षद श्रीमती विद्यावती सिंह,

विजयंत पटेल,जितेंद्र ताम्रकार,खालिक रिजवी,आशीष चंद्राकर,अजीत वैद्य,ललिता ठाकुर,युराज कुंजाम,खिलावन मटियारा,सुरुचि उमरे,रंजिता पाटिल,सावित्री दमाहे,गोविंद देवांगन,मनोज सोनी,मनीषा सोनी,मनीष बघेल,ममता सेन, बबीता यादव,जितेंद्र महोबिया,कमल देवांगन,कुलेश्वर साहू,प्रतिभा गुप्ता,रामचंद्र सेन, गुलाब वर्मा,सरिता विनोद चंद्राकर,रुबीना खोखर

प्रकाश गीते,दीपक साहू,मनीष कोठारी,संजय अग्रवाल,लीला,डॉ देवनारायण टांडी,लोकेश्वरी ठाकुर ,भास्कर कुंडले, रेखा बंजारे,जेम्स साजन जोसेफ,गुलशन साहू ,सविता साहू,हिरौंदी चंदनिया,अश्वनी निषाद,ललित ढीमर,सरस निर्मलकर,रेशमा सोनकर, नीलिमा परिहार,निरा खींचरिया सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
===
