फास्ट कोर्ट के माध्यम से दोषी को जल्द से जल्द सजा देने की मांग…

The City Report News@Durg
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में पिछले दिनों हुई दर्दनाक घटना के विरोध में वार्ड 12 के पार्षद अजीत वैध के नेतृत्व में वार्डवासियों ने केंडल मार्च रैली निकाल जताया अपना आक्रोश।




जिसमे बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं,पुरुष व बच्चों ने अपने हाथों में तख्ती और कैंडल जलाकर कर दोषी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग।
वार्डवासियों ने अपने हाथों में तख्ती लेकर कैंडल जलाकर जताया आक्रोश…

आपको बता दे कि बीते दिनो दुर्ग के वार्ड उरला में नवरात्र पर्व के रामनवमी के दिन कन्याभोज करने निकली 6 वर्षीय मासूम बच्ची की अपने ही सगे चाचा के द्वारा हैवानियत का शिकार हुई। जिसके चलते उसके दर्दनाक मौत हो गई।
कन्याभोज के बहाने सगे चाचा ने ही मासूम बच्ची को बनाया अपना शिकार…

वही इस दर्दनाक घटना से पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश हिल गया है जिसकी जांच और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग प्रदेश का हर एक वर्ग कर रहा है।
इसी कड़ी में वार्ड 12 के वार्डवासियों ने भी अपना आक्रोश जताया देखिए क्या कहा लोगों ने।
+++
