आरोपियों के कब्जे से 50 पुड़िया मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…
The City Report News@Durg
जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने के क्रम में नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज सब्जी मंडी मोहन नगर के पास 02 लोग ब्राउन शुगर बेच रहे है की मुखबिर के सूचना पर बताये हुलियानुसार घेराबंदी कर दोनों पुरूष को पकड़ा गया जो पूछताछ में अपना नाम देवेन्द्र विष्वकर्मा एवं करन रंगारी बताया।
गिरफ्तार आरोपी:-

01. देवेन्द्र विस्वकर्मा उर्फ मोन्टू पिता राजेश विस्वकर्मा, उम्र 31 साल,
02. करन रंगारी पिता महेंद्र रंगारी, उम्र 23 साल
आरोपियों की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) 50 पुडिया, वजन 24 ग्राम को जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस की उल्लेखनीय भूमिका रही।
===
