
The City Report News@Durg
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ी को जागरूक करने की दिशा में अपने शहर अपने घर के आसपास बेहतर पर्यावरण प्रदान करने हेतु हमें पेड़ पौधे लगाना जरूरी है।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 5 जून को प्रथम चरण में पर्यावरण मित्र मंडल भिलाई के बैनर तले प्रातः 7:00 बजे संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा उद्यान में 10 अशोक ,2 नारियल ,5 कचनार के पौधे लगाए गए इसी तरह द्वितीय चरण में पर्यावरण कार्यालय सेक्टर 6 (‘सी’ मार्केट) के समीप औषधि युक्त पांच पौधे जिसमें बेल,आंवला, शमी ,आम, नीम ,चांदनी के पौधे लगाए गए।
इस पुनीत कार्य में वार्ड क्रमांक 55 एवं 56 की पार्षद श्रीमती नवीन साहू और श्रीमती साधना सिंह के अगुवाई में पर्यावरण मित्र मंडल भिलाई एवं सतनाम कल्याण समिति सेक्टर 2 के सदस्यों जिसमें जी.पी. त्रिपाठी , प्रेमलाल पिपरिया ,भागवत साहू, अरूप राय , लव कुश स्वर्णकार , संजय महाजन , सियाराम कश्यप, देव सिंह साहू, कैलाश जोशी, लखनलाल मलागर, बालू राम वर्मा, ऋतु कुमार महिकवार, डॉ. गणेश, मनोज चौबे, चंद्रशेखर सिंह, डी.पी. मिश्रा, मारुति शंकर बल, डी.पी. चौधरी, जीवन लाल पैकरा, नोहर सिंह, जवाहरलाल कौशल, डी.पी. देश लहरे, मदन महिलांंग, टी.डी.रात्रे ,महेंद्र भतपहरी,और सुरेश आदि साथियों का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।
===
