दुर्ग जिला इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर व्यापारियों ने जाहिर की खुशियां, बधाई देने वालों का लगा तांता…

The City Report News@Durg
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के दुर्ग जिला इकाई के नए अध्यक्ष अनूप गटागट बनाए गए है। इसके पहले भी वे व्यापारिक संगठनों के अलावा विभिन्न धार्मिक व समाजसेवी संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके है।

वर्तमान में वे जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक के पद को सुशोभित कर रहे है। श्री गटागट के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष बनने पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अलावा अन्य व्यापारियों ने खुशियां जाहिर की है।

उनकी नियुक्ति पर उन्हें चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, उपाध्यक्ष अशोक राठी, मंत्री दीपक चोपड़ा, व्यापारिक नेता पवन बड़जात्या, दुर्ग सराफा व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रकाश सांखला, चेम्बर के दुर्ग जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा के अलावा अन्य व्यापारियों ने बधाई दी है।
बता दें कि अनूप गटागट लोकप्रिय व्यापारी नेता है। उनके चेम्बर ऑफ कॉमर्स के दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी उनके निवास पहुंचे और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। नियुक्ति पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
===
