आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएं, “एक पेड़ – सौ लाभ” का मंत्र अपनाएं और हर अवसर पर पौधारोपण करें…

The City Report News@Bhilai/Ahiwara
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जामुल वार्ड क्रमांक17 शिवपुरी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों के साथ मिलकर पौधारोपण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शामिल हुए अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि यह न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण देने की जिम्मेदारी भी है।

पेड़ हमारे जीवन के आधार हैं ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि प्रदूषण को भी कम करते हैं। आज का यह छोटा प्रयास आने वाले कल में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएं।
“एक पेड़ – सौ लाभ” का मंत्र अपनाएं और हर अवसर पर पौधारोपण करें।
===
