राजेंद्र साहू वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार में गए हुए हैं 11 नवंबर तक उनके लौटने की संभावना …
TheCityReport@durg.दुर्ग केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र साहू की हुई नियुक्ति का आदेश जारी । बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा का इस्तीफा मंजुर हो गया और राजेन्द्र साहू की नियुक्ति का आदेश जारी हो गया। बताया जा रहा है कि जवाहर वर्मा की कई शिकायते भी मिल रही थी जिसके चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ा। जानकारी मिली है कि केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में जवाहर वर्मा का प्रदर्शन सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं थे। सहकारी बैंक की शाखाएं अविभाजित दुर्ग जिला बालोद, बेमेतरा से भी जुड़ा हुआ है और लगभग अधिकांश किसान इसी बैंक के माध्यम से जुड़े हुए हैं। किन्तु इसका लाभ वर्तमान सरकार किसी भी तरीके से नही उठा पा रही है। जिनका खामियाजा उन्हें आज मिला और दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में पाटन प्रभारी रहे राजेंद्र साहू को इसका फायदा आज अध्यक्ष के रूप में मिला है। आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार कड़े बदलाव करने मजबूर हो गए हैं ऐसे में देखना है कि आगे और भूपेश सरकार चुनाव को लेकर क्या कदम उठाएगा,,उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखाएं अविभाजित दुर्ग जिला बालोद बेमेतरा से भी जुड़ा हुआ है और लगभग अधिकांश किसान किसी बैंक के माध्यम से जुड़े हुए हैं किंतु इसका लाभ वर्तमान सरकार किसी भी तरीके से नहीं उठा पा रही है चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इसे बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है
