इससे पहले भी सरकार ने मीडिया कर्मियों के लिए लगाई थी रोक लेकिन भारी विरोध के बाद तानाशाही फैसला वापस लेना पड़ा था,अब कर्मचारी संघो के लिए भी नए नए नियम उन पर थोपा जा रहा है…

The City Report News@Durg
दुर्ग छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम कर्मचारी संघ द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में सघन सदस्यता अभियान का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष डॉ अमित मिरी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ आलोक शर्मा ने बताया कि इसी तारतम्य में जिला दुर्ग द्वारा भी जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है।

जिसमें संघ की संरक्षिका जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर भूमिका वर्मा ने पहली सदस्यता ले कर कार्यक्रम की शुरुवात की,सदस्यता अभियान का कार्यक्रम पूरे जिले में 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा।
33 जिलो में 16000 से अधिक कर्मचारी संघ की सदस्यता लेंगे ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ दिन पहले संघ के नियम,पात्रता के लिए राजपत्र में किया था संशोधन।
