सरकार ने बहुत सारे श्रम कानून बनाए हैं, लेकिन उसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता…

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों और किसानों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच रखा…
TheCityReport@durg. दुर्ग राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला दुर्ग के कार्यकारिणी का बैठक छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मो.अलताफ अहमद के विशेष आतिथ्य और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला दुर्ग के अध्यक्ष बेनूराम साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य आतिथ्य के आसन्दी से नंदकुमार सेन ने कहा कि आज संगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को प्रतिदिन पांच सौ रुपए से भी कम मजदूरी मिलती है। असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों की स्थिति बहुत ही खराब है, हालांकि सरकार ने बहुत सारे श्रम कानून बनाए हैं, लेकिन उसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता।इन परिस्थितियों में श्रम संगठनों की भूमिका ऐसे श्रमवीरो का हक दिलाने में अहम है। प्रसन्नता इस बात की है कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला दुर्ग असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के समस्याओं को लेकर संघर्षरत हैं।

अल्ताफ अहमद ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों और किसानों के हित में चलाए जा रहे बहुत सारे योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच रखा। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा श्रमिकों के हितों के रक्षा के किये जा रहे कार्यों को रखा। उन्होंने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बैठकों को राजीव भवन से संचालित करने का सुझाव दिया तथा इसके लिए हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष के आसन्दी से बेनू राम साहू ने श्रमिकों की समस्याओं को ठीक ढंग से समझने और समस्याओं के निदान के हर सम्भव प्रयास करने पर बल दिया। प्रदेश कमेटी की सदस्य श्रीमती निकहत खान ने असंगठित क्षेत्र के मूल समस्याओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करने वालों में राजेंद्र रजक, पेनुक नेताम, डॉ भरतदास मानिकपुरी , केशव महिपाल प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पाटिल और आभार व्यक्त नोहर सिंह गजेन्द्र ने किया। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने राजीव भवन पहुंचकर अवलोकन किया
राजीव भवन देखकर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्थानीय विधायक अरुण वोरा सहित सभी कांग्रेस जनों को जिसका राजीव भवन को मूर्त रूप देने में सहयोग रहा है, सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारीगण केशव महिपाल, रामेश्वर महिपाल, श्रीमती रंजीता कुर्रे, राजेश साहू, गोविन्द वर्मा, वेदव्यास गहरवाल, ओमप्रकाश कोसरे, योगेश महिपाल,हेमन यादव सहित सदस्यों की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
