अग्रवाल समाज की पहल से अब स्कूल में स्मार्ट क्लास में टीवी के माध्यम से करेंगे पढ़ाई…

The City Report News@Durg

आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेवरा में अग्रवाल समाज के द्वारा कक्षा पहली से पाँचवीं तक के बच्चों को चरण पादुका और स्मार्ट क्लास के लिये टीवी प्रदान किया गया।
जिसका उद्घाटन माननीय अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा द्वारा किया गया इस अवसर पर अग्रवाल समाज के द्वारा बच्चों को न्योता भोजन भी कराया गया।
इस विशेष अवसर पर ग्राम जेवरा सरपंच धनेश नागवंशी उप सरपंच प्रशांत गौतम व शाला की प्रधान पाठक रीमा सिंह चंदेल एवं संकुल समन्वयक आनंद तिवारी उपस्थित रहे।
===
