जागृति साहित्य समिति उतई का साहित्यिक आयोजन…

The City Report News@Bhilai
डॉक्टर्स दिवस पर जागृति साहित्य समिति उतई के बैनर तले कालिका मंच हथखोज पारा उतई (दुर्ग) में वीर रस कवि सम्मेलन रखा गया।
जिसमें डॉक्टरों का सम्मान किया गया और पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर के बहुतायत उपस्थित काव्य रसिकों के बीच कवि सम्मेलन का आगाज मंच संचालन डॉ रमाशंकर सोनी ने अपने चिर-परिचित अंदाज से किया।
मुख्य अतिथि डॉ बीना रागी एवं डॉ भारती साहू ने गीतों ने समां बांध दिया। रिक्की बिन्दास व डॉ नौशाद सिद्दीकी की वीर रस की रचनाओं ने श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

रघुनाथ देशमुख और यशवंत यदु ने व्यंग्यात्मक रचनाओं के तीर छोड़े और दिवंगत डॉ सुरेन्द्र दुबे को याद किया। डॉ यशवंत यश, सूर्यवंशी एवं बिसरुराम कुर्रे चापलूसी, मन्नूलाल यदु और सीमा साहू ने छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी।
मंचासीन साहित्यकार रमाशंकर सोनी, उत्तम देवहरे, ए विजय लक्ष्मी, डॉ बीना सिंह रागी, सीमा साहू, डॉ भारती साहू, रिक्की बिन्दास, रघुनाथ देशमुख, यशवंत यदु, मन्नूलाल यदु, नौशाद सिद्दीकी, बिसरुराम कुर्रे, डॉ यशवंत यश सूर्यवंशी, नोमीन साहू,माला सिंह, ओमवीर करन सहित सभी कवियों ने अपनी कविता का पाठ किया।
===
