विधायक अरुण वोरा ने भवँरा अपने हाथ मे लिया तो वही महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने पिट्टूल में बेहतर खिलाड़ी की तरह शानदार प्रदर्शन किया…
TheCityReport@durg. दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को छत्तीसगढ़ी ओलंपिक प्रतियोगिता का शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम पहुँचकर नगरीय स्तरीय क्षेत्र छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का किया शुभारंभ इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने भवँरा अपने हाथ मे लिया तो वही महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने पिट्टूल में बेहतर खिलाड़ी की तरह शानदार प्रदर्शन किया।
साथ ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का उन्होंने स्वयं खेल में शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा शारीरिक विकास के लिए खेल आवश्यक है वहीं जहां छत्तीसगढ़ी परंपरा से जुड़े हुए खेल को खेलने का मौका मिले तो निवासरत लोगों के लिए इसका उत्साह और भी बढ़ जाता है और आज मिनी स्टेडियम में देखने का मौका मिला,,गोरतल्ब है कि 14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेलो का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन सभी जिलों स्तरों में किया जा रहा है वही इस खेल को लेकर शहर में भी काफी उत्साह नजर आया..
