गुरु का लंगर ग्रहण करने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जन प्रतिनिधियों ने गुरूनानक देव जी से की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…
TheCityReport@durg. सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की जयंती मंगलवार को शहर में सिक्ख समाज ने पूरे उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही गुरुग्रंथ साहेब के दर्शन के लिए सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों की कतारें लगी रही। अखंड पाठ की समाप्ति उपरांत हुजूरी रागी जत्था द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव जी के मानवता के संदेशों को दोहराया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधि दर्शन के लिए गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने गुरूनानक देव जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की और सिक्ख समाज के लोगों को गुरूनानक देव जी की जयंती पर बधाई दी। दोपहर में गुरुद्वारा में गुरू के अटुट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जयंती समारोह में गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना, महासचिव दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह,सुखदेव सिंह (राजू),प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, जितेन्द्र सिंह,अवतार सिंह रंधावा,हरविंदर सिंह, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा,खालसा एजुकेशन सोसायटी के चेयरमेन त्रिलोक सिंह ढिल्लो, सचिव गुलबीर सिंह भाटिया,खालसा स्कूल मैनेजमेंट अध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह भाटिया,सचिव हरमीत सिंह भाटिया,तरसेम सिंह ढिल्लन,कुलवंत सिंह भाटिया, जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतविंदर सिंह,एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया,पूर्व पार्षद फत्ते सिंह भाटिया,गुरुदीप सिंह भाटिया, महेन्द्र सिंह खालसा,राजू भाटिया, वृंदावन रेस्टारेंट पुलगांव के संचालक बिट्टु अरोरा, इंदरजीत सिंह भाटिया, देवेन्दर सिंह भाटिया, राजेन्दर सिंह ,कुलविंदर सिंह,रिमपाल सिंह,जसपाल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
