दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में सुबह 8 बजे में सायकल रैली का होगा आयोजन…
TheCityReport@durg. दुर्ग जिले में स्वीप अभियान अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन बुधवार 09 नवंबर को किया जाएगा। इस रैली में जिले में 18 वर्ष पूर्ण कर चूके नवीन मतदाता तथा भावी मतदाताओं को शामिल किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा अधिकाधिक लोगों को मतदान के संबंध में जागरूक करने, इस तरह के अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील जिला प्रशासन ने की है।
चार स्तरों में होगा, मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता….
रविशंकर स्टेडियम से आदर्श कन्या विद्यालय – गांधी चौक – पटेल चौक (कलेक्ट्रेट चौक)- गांधी चौक – बस स्टैंड – रविशंकर स्टेडियम…
दुर्ग स्वीप कार्यक्रम के तहत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों हेतु चार स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं समान्य जन के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता, इलेक्शन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम आयोजन एवं संभावित समय-सीमा का विवरण में महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगित 09 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक के मध्य, जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता 18 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार को और संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता 25 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार शामिल है। राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता हेतु सूचना पृथक से जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला निर्वाचन विभाग से संपर्क कर सकते है।
