
The City Report News@Durg
प्रत्येक वर्षों की भांति ईस वर्ष की आगामी कार्यक्रमों जैसे अखंड भारत दिवस 14 अगस्त और विजयादशमी उत्सव तैयारियों की योजना बनाने हुई बैठक।
जिसे छत्तीसगढ़ बजरंग दल प्रांत संयोजक के निर्देश पर विभाग संयोजक रवि निगम ने सभी जिला एवं प्रखंड के अधिकारियों की बैठक दिनांक 10/8/25 को दुर्ग के महाराणा प्रताप भवन शंकर नगर में ली।

जिसमें अखंड भारत उत्सव के मशाल रैली शहीद चौक दुर्ग से पटेल चौक तक मशाल रैली के पश्चात भारत माता आरती करके कार्यक्रम के समापन की योजना बनाई तथा और अनेक कार्यक्रम हेतु बजरंग दल के अधिकारियों दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में रवि निगम के अलावा मुख्य रूप से संगठन विभाग के ईश्वर गुप्ता,जिला सत्संग प्रमुख इंद्रजीत गोस्वामी,जिला सह मंत्री अपूर्व सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राजपुर,शहर अध्यक्ष अमित राजपूत जिला गौसेवा विभाग के ऋषभ जैन,ज्ञान चंद समेत 30 अधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में रवि निगम ने आगामी कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी उपस्थित बजरंगियों को लक्ष्य दिया।
===
