
The City Report News@durg

छत्तीसगढ़ कौशल विकास एवं जन विकास समिति पंजीयन क्रमांक 5468 के द्वारा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं दिलीप ठाकुर को सम्मानित किया गया।

इन्हें ये सम्मान विगत कई वर्षों से सेवा एवम रचनात्मक कार्य में उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इस सम्मान के लिए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति श्री सत्य साई सेवा समिति सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के द्वारा बधाई दी गई।
++++
