दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने जिला सहकारी अध्यक्ष का संभाला पदभार, वही मां के आर्शीवाद के साथ रजिस्टर में किया हस्ताक्षर …
पदभार के समय खुद जवाहर वर्मा रहें मौजूद…

TheCityReport@durg. पिछले दिनों दुर्ग जिले के सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई थी वही मिली जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग में 1 करोड़ रुपए से अधिक का तालपतरी खरीदी के नाम पर घोटाला हुआ था। इसके साथ ही ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर लेनदेन का आरोप लगाया था।
जिसकी शिकायत सीधे सीएम हाउस तक पहुंची थी। वहीं मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद इस मामले की जांच करवाई थी। जिसके बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है ,,इसी कड़ी में बुधवार को दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में नए अध्यक्ष के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू को जिम्मेदारी सौपीं गई जिसके बाद आज वें अपने परिवार और माता जी के साथ बैंक पहुंच पद्भार लिया साथ ही मां के आर्शीवाद के साथ ही रजिस्टर में हस्ताक्षर किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा


जिसमें शहर विधायक अरूण वोरा,भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव,पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्रकार, दुर्ग-भिलाई महापौर नीरज पाल,धीरज बाकलीवाल,लक्ष्मण चंद्रकार,मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद,दुर्ग निगम एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी,हमीद खोखर,संजय सिंह, मनीष भंडारी,राहुल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वहीं पद्भार लेते ही राजेन्द्र साहू ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
