प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवाओं में आदिवासी समाज के आरक्षण को घटाकर 20 प्रतिशत किए जाने का लगाया आरोप….
भाजपा पार्टी के द्वारा पटेल चौक पर प्रदर्शन कर करीब आधा घंटा सड़क जाम कर की नारेबाजी…

TheCityReport@durg. पिछले दिनों आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी अब उग्र होकर सड़क पर प्रदर्शन करने उतर आई है, पिछले दिनों हुई पत्रकार वार्ता में आदिवासी समाज के लोगों को दिए जाने वाले आरक्षण में कमी को लेकर अपना आक्रोश जताया था इसी कड़ी में बुधवार को आदिवासी समाज के अध्यक्ष एमडी ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दुर्ग पटेल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया साथ सड़क जाम कर नारेबाजी की।
