थाना क्षेत्र एवं अन्य थाना क्षेत्र से चोरी की मशरूका मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन बरामद…

The City Report News@durg
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) के मार्गदर्शन/निर्देशन में दुर्ग जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के घटनाओं को गंभीरता से लेते
हुए दुर्ग जिले के सभी अनुभाग स्तर पर आरोपियों की धर पकड़ एवं चोरी गई वाहन की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई थी।
कुल कीमत तीन लाख पचास हजार लाख रूपये का मशरूका बरामद…

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में चलाई जा रही “सशक्त एप” अंतर्गत लावारिस वाहन एवं चोरी की गई वाहनों को सर्च कर गठित टीम के द्वारा लगातार माल मशरूका एवं आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि 02 संदिग्ध लड़के बस स्टैण्ड दुर्ग में खड़े है तथा वाहन एवं मोबाईल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे।
आरोपियों से कुल 06 नग मोटर सायकल एव 08 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल बरामद…
कि सूचना पर तत्काल गठित टीम एवं थाना दुर्ग पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मुखबिर के बताये मुताबिक 02 संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर (1) रमाशंकर उर्फ मुन्ना मेश्राम पिता भुवनलाल मेश्राम निवासी ग्राम धुमा थाना पाटन का (2) शशांक मिश्रा उर्फ प्रिंस पिता स्व. कौशल कुमार मिश्रा उम्र 32 वर्ष निवासी पुलगांव का रहने वाला बताया।
चोरी के वाहन खरीदने वालों के विरूद्ध भी की गई कार्यवाही…
रमाशंकर उर्फ मुन्ना से बारिकी से पूछताछ करने पर विगत 06-07 सालो से अपने गांव छोड़कर दुर्ग बस स्टैण्ड के प्रतिक्षालय में रहना एवं दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पाटन, नंदिनी, भिलाई नगर से वाहन चोरी
करना एवं रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड के प्रतिक्षालय के पास से मोबाईल को घूम-घुमकर चोरी करना तथा चोरी के मोबाईल एवं वाहन को पुलगांव के शशांक को बिक्री करना बताये।
आरोपी द्वारा खाने-पीने एवं अपने शौक पूरा करने के लिए करते थे मोटर सायकिलों एवं मोबाईल की चोरी…
आरोपी शशांक के कब्जे से 01 नग मोटर सायकल हीरो होण्डा लियो कंपनी का एवं 05 नग मोबाईल आरोपी रमाशंकर से खरीदना एवं रमाशंकर द्वारा चोरी के 05 मोटर सायकल को चोरी कर बस स्टैण्ड में खड़ा कर छुपाकर रखना बताये
जाने से आरोपियो से कुल 06 मोटर सायकल एवं 08 नग मोबाईल कीगती करीबन 3,50,000/ रूपये को बरामद किया गया है।
उक्त कार्यवाही में गठित टीग के सउनि. चंद्रशेखर सोनी, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक गजेन्द्र यादव, आरक्षक खिलेश कुरे एवं आरक्षक रवि शंकर मरकाम एवं थाना दुर्ग के उपनिरीक्षक निर्मलसिंह, प्र.आर. अजय विश्वकर्मा, आरक्षक प्रशांत पाटणकर, आरक्षक थामसन पीटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जप्त की गई मोटर सायकलों की सूची पृथक से संलग्न की गई।
जप्त वाहनों का विवरण :-


+++
