दुर्ग पुलिस की तत्परता से चोरों को पकड़ने में पुलिस को मिली कामयाबी…

The City Report News@durg
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी सुरेश कुमार वर्मा पिता मुक्तानंद वर्मा उम्र 30 साल, पता वार्ड क्रमांक 11 भाठापारा ग्राम पाहंदा थाना रानीतराई जिला दुर्ग ने दिनांक 10.01.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया
कि दिनांक 09.01.2024 को वह ड्यूटी से वापस अपने घर पाहंवा जा रहा था कि रात्रि करीबन 08:00 बजे से 08:30 बजे के मध्य ग्राम फुण्डा एवं पुनईडीह
आरोपियों ने अंधेरे का उठाया फायदा…
के बीच रोड किनारे प्रार्थी को पेशाब लगने से मो०सा० को रोड किनारे खड़ा कर थोड़ा दूर जाकर पेशाब कर रहा था कि उसी समय दो अज्ञात लड़के एक मोटर
सायकल में आये और इसकी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एक्यू 7821 काला रंग, इंजन नंबर HA11EG9A04564 चेचिस नंबर MBLHA11ACE9A02681 कीमती लगभग
ड्यूटी से घर वापस जाते समय आरोपियों ने बनाया निशाना…
40,000 रूपये को चोरी कर ले गया। अंधेरा होने के कारण उन लोगों को एवं उनकी गाड़ी को ठीक से नहीं देख पाया तथा सुनसान जगह होने के कारण आवाज भी नहीं लगा पाया
कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला दुर्ग अभिषेक झा
दुर्ग पुलिस की तत्परता से मिली कामयाबी…
तथा श्रीमान् पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय पाटन, जिला दुर्ग अनुप लकड़ा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक आमिल कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं वाहन बरामद हेतु गठित टीम
द्वारा दिनांक 30.08. 2025 को आरोपी पता तलाश दौरान आरोपी कुनाल यादव और लक्की वर्मा मोटर सायकल होण्डा साईन सीजी-07-बीएल-8491 में एवं आरोपी करण यादव बिना नंबर प्लेट मोटर
आरोपी वाहन को बेचने ग्राहक की तलाश में था…
सायकल सुपर स्प्लेण्डर में पाटन शराब भट्ठी के पास चोरी किये वाहनो को बेचने के लिये ग्राहक कि तलाश में संदिग्ध हालत में घूमते मिलने पर सशक्त एप के माध्यम से चेक करने पर उक्त मो.सा. को चोरी का
होना पाये जाने से हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि तीनों मिलकर डेंड वर्ष पूर्व ग्राम फुण्डा पुनईडिह के मध्य रोड से मो.सा. एच.एफ डिलक्स क्रमांक सीजी-07-एक्यू-7821 को चोरी
करना स्वीकार किये है तथा इसके अलावा तीनों मिलकर 6-7 माह पूर्व ग्राम वार्ड क्रमांक 04 पाटन से मो.सा. एच एफ डिलक्स रंग नीला काला कमांक सीजी 08 एके 1443 जिस संबंध में थाना पाटन में
पूर्व में अपराध कमांक 40/2025 पंजीबध्द किया गया है, तथा ग्राम सिकोला से मोटर सायकर होण्डा साईन क्रमांक सीजी 07-बीएल 8491 एवं रायपुर गुड़ियारी से काले रंग के मोटर सायकल सुपर
स्प्लेण्डर को चोरी करना स्वीकार करने पर वाहनों को जप्त कर आरोपियों को दिनांक 30.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में गठित टीम के सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक हिमांशु जंघेल, आरक्षक खिलेश्वर कुर्रे, आरक्षक रवि शंकर
मरकाम, आरक्षक गजेन्द्र यादव तथा थाना पाटन के प्र.आर. 1091 सुनील वर्मा, प्र.आर. 156 लोकेश लहरी, प्र.आर. 354 चेतन साहू, आरक्षक 1691 लक्ष्मीकांत वर्मा, आरक्षक 75 दुर्गेश यादव का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी :-
1. कुणाल यादव पिता गजाधर यादव उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम बढेना इंदिरा नगर वार्ड क्र. 14 थाना पाटन जिला दुर्ग
2. लक्की कुमार वर्मा पिता अरूण वर्मा उम्म्र 25 वर्ष साकिन ग्राम बढेना बाजार चौक वार्ड क.03 थाना पाटन जिला दुर्ग
3. करण यादव पिता स्व. कार्तिक राम यादव उम्र 19 वर्श सा. ग्राम देमार मीलपारा थाना पाटन जिला दुर्ग
+++
