
The City Report News@durg
डॉ रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा के द्वारा 30 वर्षों से सेवा एवम रचनात्मक कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य सत्य साई सेवा समिति के सक्रिय सदस्य सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर का प्रशस्ति पत्र से सम्मान हुआ।
इस अवसर पर छग शासन के वन मंडल सदस्य नीलकंठ गढ़े केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधागढ़ के सलाहकार सीता राम ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति थी।
इस सम्मान के लिए जीवन दीप समिति ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति सत्य साई सेवा समिति सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के सदस्यों के द्वारा बधाई प्रेषित की गई।
उल्लेखनीय है कि श्री ठाकुर इसके पूर्व भी जरूरतमंद और पीड़ितों की सेवा एवं रचनात्मक कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा से सम्मानित हो चुके है।
+++
