
The City Report News@durg
जिला चिकित्सालय के टेली मेडिसिन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल में जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी बैठक दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह
की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज दानी, सिविल सर्जन सह अधिक्षक डॉ एके मिंज, आरएमओ डॉ अखिलेश यादव के प्रतिनिधित्व और जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी,मानद सदस्य और आजीवन सदस्य की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक पश्चात जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर द्वारा जिला चिकित्सालय को चार नग़ stetho scope को कलेक्टर के कर कमलों से स्टोर इंचार्ज रमन गंधर्व को सौंपा गया।
ज्ञातव्य हो कि श्री ठाकुर इसके पूर्व नवजात शिशु के हृदय के धड़कन की जांच हेतु दो डॉपलर मशीन मातृत्व एवं शिशु विभाग में एक बड़ी साइज की सेनेटाइजर मशीन आदि प्रदान कर चुके है।
+++
