
The City Report News@Bhilai
नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-5 अंतर्गत उद्यान, क्रिकेट कोर्ट सहित वाटर एटीएम का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
आयुक्त ने सेक्टर 04 वार्ड क्रमांक 57 सड़क 12-13, 8, 36 एवं 27 स्थित उद्यानों का निरीक्षण कर उद्यान के भीतर आवश्यक संधारण कराने, पाथवे में उगे घाॅस, गाजर घास की सफाई कराने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किए हैं।
निगम आयुक्त के भ्रमण के दौरान सेक्टर 4 में पाया गया कुछ नागरिकों द्वारा अपने ही घरों के साइड में कचरा फेका गया है। उद्यान परिसर, रोड साईड एवं आसपास कचरा फेंकने वाले आम नागरिकों से नगर पालिक निगम भिलाई की ओर से विशेष अपील है ।

अपनी आदत में सुधार लाएं जिससे हमारा घर, मोहल्ला और शहर स्वच्छ रहे। घरों के आसपास एवं मोहल्ले की साफ सफाई में आप सभी आम नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। अपने आसपास के स्वच्छता से हम सभी कई प्रकार के बीमारियों से बच सकते हैं ।
हम सभी अपने घरों का गिला और सूखा कचरा डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मियों को दें।

उद्यान के फैसिंग में स्थानीय निवासियों द्वारा कपड़ा सूखाया जा रहा है। जिसके कारण तार जंग लगकर टूटने लगता है, उन्हे कपड़ा सूखाने मना किया गया है ।
निगम आयुक्त द्वारा सड़क 12 स्थित क्रिकेट कोर्ट का अवलोकन किया गया, खिलाड़ी क्रिकेट कोर्ट में बाल डालते है, उसका जाली टूट हुआ है।

उक्त कोर्ट को बदलकर नया लगाने उप अभियंता श्वेता महेश्वर को निर्देशित किया गया है। डब्लू एम.आर के पास वाटर एटीएम का अवलोकन किए । निरीक्षण के दौरान कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
===
