
The City Report News@Bhilai/Durg
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के दुर्ग ब्लाक की सांगठनिक बैठक मिनी माता चौक पुलगांव दुर्ग में आयोजित हुई, बैठक में संगठन का विस्तार करने और मजबूत बनाने पर गहन विचार विमर्श किया गया और तदर्थ ब्लाक कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में बोरई परमानंद यादव को अध्यक्ष और नगपुरा है पुकेश्वर साहू को सचिव बनाया गया, कार्यकारिणी में खम्हरिया के परसराम साहू, दमोदा के केशव देशमुख, बोरई के दीपक यादव, मालूद के रोहित साहू, भेंडसर के डोमेंद्र देशमुख, मोहलई के मनोज मिश्रा, ढाबा के

मेघराज मढरिया, जेवरा के विष्णु साहू, सिलोदा के प्रमोद पंवार, खुर्सीडीह के देवशरण साहू, ननकट्ठी के महेश ताम्रकार और खेरदा के वरूण साहू को शामिल किया गया है, बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दुर्ग ब्लाक के दमोदा, जेवरा और खम्हरिया में क्षेत्रीय
सांगठनिक बैठक रखी जाएगी और धान खरीदी के बाद फरवरी में दुर्ग ब्लाक का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के दुर्ग ब्लाक बैठक में विवेकानंद टंडन, सुमिरन गुप्ता, कुलेश्वर देशमुख, राजकुमार यादव,
छगनलाल यादव, सनत देशलहरे, पुष्पेन्द्र साहू, आशीष पवार, बंशीलाल देवांगन, कल्याण सिंह ठाकुर, बाबूलाल साहू, बद्री प्रसाद पारकर, उत्तम चंद्राकर, झबेंद्र भूषण वैष्णव और राजकुमार गुप्त आदि शामिल रहे।
===
