युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में महिलाओं से बिलासपुर चलने की अपील…

TheCityReport@durg. प्रदेश महिला मोर्चा के नेतृत्व में बिलासपुर में होने वाले महतारी हुंकार रैली के समर्थन में दुर्ग जिला युवा मोर्चा के द्वारा गुरूवार की शाम दुर्ग भाजपा कार्यालय से पटेल चौक तक जन जागरण हेतु मशाल रैली निकाला गया जिसमें युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में महिलाओं से बिलासपुर चलने की अपील की गई। इसी कड़ी में जला अध्यक्ष नितेश साहू,गौरव,तेखन सिन्हा,राहुल भट्ट, राजा महोविया सहित इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा व भाजुयुमों के पदाधिकारी मशाल रैली में शामिल हुए।
