TheCityReport@भिलाई. भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के परिचात्मक बैठक वैशाली नगर मंडल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम दुर्ग सांसद विजय बघेल के मुख्यातिथ्य के संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश ब्रिचपुरिया से कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष गुरजीत सोखी ने दिया। जिला महामंत्री ने मंडल अध्यक्ष से मंडल के कार्यकारिणी की जानकारी ली साथ ही महिला मोर्चा अध्यक्ष से महतारी हुंकार रैली की जानकारी प्राप्त की।

वैशाली नगर विधायक ने अपने उद्धोधन में कहा अब परीक्षा की घड़ी आ गई है, प्रदेश सरकार ने जो जनता के साथ झल किया उसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता देगी। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा 26 साल के अंतराल के बाद पार्टी नेतृत्व ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी ब्रजेश बृजपुरिया जी को दी, कड़ी संघर्ष के बाद भी वैशाली नगर के कार्यकर्ताओं ने भसीन जी को विधायक बनाया भसीन जी की जीत कार्यकर्ताओं की जीत थी, हमारे पार्टी कर्मठ कार्यकर्ताओं ने ही हमारी पार्टी को एक वट वृक्ष बनाया, महिला मोर्चा का आंदोलन के लिए सांसद महोदय से भिलाई से हुंकार भरने के लिए कहा, महिला हुंकार रैली की तैयारी में जुट कर बिलासपुर में भिलाई जिले की महिलाओं को हुंकार भरने को कहा। भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बृजपुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा जब मैंने पार्टी के लिए कार्य शुरुवात की थी तब अपने से एक पीढ़ी ऊपर के साथ कार्य की शुरुवात की थे और अब एक पीढ़ी नीचे के साथ कार्य करने का मौका प्राप्त हो रहा है, 2023 का महत्वपूर्ण वर्ष है और कमल का फूल ही हमारा नेता है, प्रधानमंत्री जी के योजनाओं को बूथ स्तर पर लेजाना है, 75000 लोगो को भिलाई में रोजगार पत्र प्रदान किए है, गंगाजल की कसम खाने वाले भूपेश बघेल सरकार ने अपने घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं किए है, कार्यक्रम में मुख्यरूप से वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन, विजय तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवसागर मिश्रा कार्यालय प्रभारी, विनीत वाजपाई, महामंत्री द्वय विश्राम साहू एवं रवि वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल सोनी, पार्षद नोहर वर्मा, पार्षद संतोष मौर्य, पार्षद पीयूष मिश्रा, छाया पार्षद लता साहू, छाया पार्षद सन्नी यादव, पंडित विनोद चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप माला, शारदा गुप्ता, दिनेश मिश्रा, कंवल साहू, संतोष वर्मा, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी पी.आर.टी. राहुल परिहार, मयंक गुप्ता, प्रवीण सोनी, राम पूजन सिंह, विनय सेन, संतोष वर्मा, ध्रुव देवांगन, के वी शर्मा, जीत शर्मा, पलाश लिहितकर, अजय जैन, रश्मि साव, मंजीत सिंह, सुंदर लाल साहू, अजय उपाध्याय, नवीन कुमार विश्वकर्मा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
