स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाओं का सृजन नही किया गया है…
Thecityreportnews@दुर्ग. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम व जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता व संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ने संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को दुर्ग के सीएचएमओ कार्यालय के सामने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य कार्यालय खोले जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया इस अवसर पर विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सभी विभागों के संभागीय कार्यालय दुर्ग संभाग मे खुल चुके है स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाओं का सृजन नही किया गया है प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि 7 जिलो कर्वधा ,दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईं खदान, मानपूर मोहला के स्वास्थ्य कर्मचारियों को अभी भी रायपूर संभाग के अधीन रहना पडता है अधिकारी व कर्मचारियों की पदोन्नति, वरीयता सूची ओर विभिन्न कार्य के लिए रायपूर जाना पडता है प्रकरणों के लंबित मामलों का निराकरण भी समय पर नही हो रहा है जिससे अधिकारी कर्मचारियों मे रोष है उप्र प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल , जिला महामंत्री लक्ष्मी कांत धोटे, सचिव खिलावन चंद्राकर ,भूपेश बघेल ,धनीराम ठाकुर, त्रिपेश शर्मा ,आई डी चंद्राकर, विक्रम रामटेके, श्रीमती चंद कांता साहू, हितेंद्र कौसरे ,रवि ताम्रकार, किशन यादव, आर के श्रीवस्तव, विष्णु भूआर्य, नशकर टंडन सहित बडी उपस्थित रहे
