शिवनाथ इंटकवेल यार्ड में विद्युत मंडल द्वारा किया जाएगा मेंटनेंस…
कई हिस्सो में शुक्रवार को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी शिवनाथ इंटकवेल यार्ड में विद्युत मंडल द्वारा कल किया जाएगा मेंटनेंस
Thecityreportnews@दुर्ग. शिवनाथ नदी स्थित इंटकवेल यार्ड में विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को आवश्यक मेंटेनेंस कार्य करने जा रहा है जिसके चलते विद्युत सप्लाई सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक इंटकवेल में बंद रखी जाएगी। जिसके चलते शिवनाथ इंटकवेल से 24 एमएलडी और 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट को इस दौरान पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी, क्योंकि शिवनाथ नदी में लगे मोटर पंप विद्युत अवरोध के कारण चालू नहीं हो पायेगा। वही निगम जलकार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सहायक यंत्री (एचडी )छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का पत्र क्रमांक 577 दिनांक 9 /11/22 अनुसार विद्युत अवरोध के चलते 42 एमएलडी और 24 एमएलडी को पानी नहीं मिलने की वजह से 11 नवंबर को सुबह के बाद दुर्ग निगम सीमा अंतर्गत के विभिन्न क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित होगी। वही 12 नवंबर को सुबह से पानी की आपूर्ति सामान्य हो जावेगी। इस दौरान इन क्षेत्रों के लिए नगर निगम जल विभाग के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकार और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने शहर के नागरिकों से भी अपील है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के दिनों में इससे पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख ले।
